फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: UPCIDA receives one lakh crore investment proposal, 83 thousand crore MoU signed

GIS 2023 : यूपीसीडा ने हासिल किए एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 83 हजार करोड़ के एमओयू साइन

Fri, 30 Dec 2022 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Dec 2022 11:27 PM IST
सार

यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि सरकार यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए यूपीसीडा के वरिष्ठ अधिकारियों की नौ टीमों का गठन कर पहले चरण में 22 जिलों में निवेशकों व उद्यमियों के साथ बैठकें की गईं।

विज्ञापन

विस्तार

राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव निवेशकों से हासिल किए हैं। इनमें से 83 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। इन एमओयू को 10-12 फरवरी को लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि सरकार यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए यूपीसीडा के वरिष्ठ अधिकारियों की नौ टीमों का गठन कर पहले चरण में 22 जिलों में निवेशकों व उद्यमियों के साथ बैठकें की गईं। इस दौरान निवेशकों के साथ एमओयू किया गया।
विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क, वेयरहाउसिंग, पेपर उद्योग, मेडिकल क्षेत्र, बायोफ्यूल, खिलौना उत्पाद, डाटा सेंटर, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में निवेश की रुचि दिखाई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व टीम गठित कर अन्य जिलों में भी निवेश गोष्ठियां की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर सृजित होंगे रोजगार
यूपीसीडा ने जो एमओयू किए हैं, उससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। जो प्रमुख एमओयू हुए हैं उनमें गाजियाबाद में ग्रपेकर्स नेटवर्क द्वारा 10,000 करोड़ औद्योगिक पार्क स्थापित करने पर 10000 लोगों को रोजगार मिलेगा। गौतमबुद्धनगर में मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउस पार्क की स्थापना पर 8 हजार करोड़ का निवेश करेगा। इससे 1000 लोगों को नौकरी मिलेगी। कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट (यूपी) लिमिटेड 6000 करोड़ के निवेश से लेदर उद्योग स्थापित करेगा। इससे दो लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

प्रतापगढ़ में धरित्री सॉल्यूशन, एसएमआरएम इनोवेटिव वेंचर्स प्रा. लि. द्वारा 9000 करोड़ के निवेश से इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने से 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सोनभद्र में सिटी गोल्ड इंडस्ट्रियल लि. द्वारा 3000 करोड़ के निवेश से सीमेंट प्लांट के माध्यम से एक हजार लोगों को रोजगार देगा तो लखनऊ में वेलस्पन व लॉजिस्टिक्स पार्क्स प्रा. लि. द्वारा 2000 करोड़ के निवेश से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

हाई फ्लो इंडस्ट्रीज ने आगरा और अयोध्या में 3-3 हजार, गाजियाबाद में 14 हजार करोड़, गोरखपुर में 1200 करोड़, कानपुर में 7500 करोड़, लखनऊ में 3500 करोड़, अलीगढ़ में 300 करोड़, प्रयागराज में 35000 करोड़, सूरजपुर में 9000 करोड़, वाराणसी में 2000 करोड़ के निवेश के साथ ही सभी जिलों में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक तैयार
निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए यूपीसीडा ने 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक तैयार किया है। लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउस स्थापना के लिए वाराणसी में इंडियन कार्पोरेशन ने 2000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है। विभिन्न क्षेत्रों में और भी कई निवेश हुए हैं जैसे कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 23000 करोड़ से अधिक, निजी औद्योगिक पार्क क्षेत्र में 21 हजार करोड़,  लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग में लगभग 10000 करोड़, चमड़ा और जूता उद्योग में 6000 करोड़, गैर धात्विक और खनिज उत्पाद क्षेत्र में लगभग 4000 करोड़ और जैव ईंधन क्षेत्र में लगभग 850 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।


संशोधित लक्ष्य को भी किया हासिल
प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए होने वाले निवेश के लक्ष्य को 10 लाख करोड़ से बढ़ाकर 17 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इसके लिए सभी विभागों के पुराने निवेश लक्ष्यों को भी संशोधित किया गया है। यूपीसीडा का निवेश लक्ष्य भी 70 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख करोड़ कर दिया है। यूपीसीडा ने लक्ष्य संशोधित किए जाने से पहले ही 80 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए हैं। संभावना है कि फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट तक इस यूपीसीडा इस आंकड़े में और अधिक वृद्धि कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed