{"_id":"63922b20fa5ac252d027e508","slug":"gis-2023-officers-going-abroad-for-road-show-to-others-appointment-department-issued-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"GIS 2023 : रोड शो के लिए विदेश जाने वाले अफसरों का काम दूसरे को, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIS 2023 : रोड शो के लिए विदेश जाने वाले अफसरों का काम दूसरे को, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Thu, 08 Dec 2022 11:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:52 PM IST
सार
नियुक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये अधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों के विदेश से वापस लौटने तक उनके रूटीन के कामकाज निपटाएंगे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विदेशी निवेशकों से संवाद (रोड शो) के लिए अलग-अलग देशों के दौरे पर जाने वाले अधिकारियों का काम दूसरे अधिकारियों को सौंपा गया है। नियुक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये अधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों के विदेश से वापस लौटने तक उनके रूटीन के कामकाज निपटाएंगे।
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेशकों की भागीदारी कराने के लिए लगभग दो दर्जन वरिष्ठ आईएएस अफसर 8 दिसंबर से 19 दिसंबर तक विदेश के दौरे जा रहे हैं। इनमें कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह व अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, पशुधन व मत्स्य का काम प्रमुख सचिव राजस्व सुधीर गर्ग देखेंगे।
विज्ञापन
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार का काम अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी देखेंगे। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी काम अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका एस. गर्ग संभालेंगी। प्रमुख सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार का काम प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे देखेंगे, प्रमुख सचिव प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा का काम प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम संभालेंगे।
विज्ञापन
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी का काम सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास डॉ. अनिल कुमार सागर देखेंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी का काम गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एल. वाई देंखेंगे।
इसके अलावा प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेंद्र भूषण का काम प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम का काम प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग का काम प्रमुख सचिव वन मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश गुप्ता का काम पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज, सचिव नियोजन आलोक कुमार तृतीय का काम सचिव नगर विकास रंजन कुमार, सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश व विशेष सचिव पीयूष वर्मा का काम विशेष सचिव मुख्यमंत्री प्रथमेश कुमार, नितिन रमेश गोकर्ण का काम नरेंद्र भूषण, प्रमुख सचिव परिवहन व महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी एल. वेंकटेश्वर लू का काम अपर मुख्य सचिव आयुष आराधना शुक्ला और अकादमी की निदेशक नीना शर्मा देखेंगी।
अपर मुख्य सचिव एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद का काम प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार द्वितीय, आबकारी आयुक्त डॉ. सैंथिल पांडियन सी. का काम विद्युत उत्पादन निगम के एमडी पी. गुरुप्रसाद तथा सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव का काम सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य रविंद्र देखेंगे।