फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women railway employees honored during Navratri, their morale boosted

Lucknow News: नवरात्र पर महिला रेलकर्मियों का सम्मान, बढ़ाया उत्साह

Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Women railway employees honored during Navratri, their morale boosted
लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर नारी शक्ति का किया गया सम्मान।
लखनऊ। देश के पहले पूरी तरह महिलाओं से संचालित लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन की कर्मठ महिला रेलकर्मियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता ने उन्हें उपहार देकर उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी करती हैं। इस अवसर पर श्रुति गुप्ता ने स्टेशन अधीक्षक, टिकट बुकिंग क्लर्क, पॉइंटमैन, आरपीएफ कर्मी और सफाईकर्मियों सहित सभी महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है। स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के संभालने से उनकी क्षमता और सशक्तीकरण का संदेश मिलता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जताया आभार
समारोह में महिला कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में संगठन की उपाध्यक्ष मानसी सिंह, कोषाध्यक्ष अंकिता गंगवार और सदस्य अन्नपूर्णा गुप्ता मौजूद रहीं।

लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर नारी शक्ति का किया गया सम्मान।

लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर नारी शक्ति का किया गया सम्मान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed