फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special camps held at polling booths; voters registered

Lucknow News: बूथों पर विशेष शिविर, मतदाताओं का किया गया पंजीकरण

Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Special camps held at polling booths; voters registered
बूथों पर विशेष शिविर, मतदाताओं का किया गया पंजीकरण।
लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं और निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों का पंजीकरण किया गया। 24 अक्तूबर को भी सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-173 लखनऊ पूर्व के मार्डन एकेडमी विराम खंड के बूथ संख्या 407, 408, 409, 410 एवं 411 का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विवेक खंड-तीन स्थित सेंट जोन बास्को कॉलेज के बूथ संख्या 432, 433, 434, 435, 436, 437, 438 एवं 439 का निरीक्षण कर विशेष शिविरों के संचालन एवं व्यवस्थाओं का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को विशेष अभियान के बाद रविवार से डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ करते हुए एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत) सूची का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed