{"_id":"63a072eb937c4b638d4687a6","slug":"gis-2023-big-investment-will-come-in-it-agriculture-alternative-energy-and-milk-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"GIS 2023 : आईटी, कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा और दुग्ध उत्पादन में आएगा बड़ा निवेश, ब्रजेश पाठक ने सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIS 2023 : आईटी, कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा और दुग्ध उत्पादन में आएगा बड़ा निवेश, ब्रजेश पाठक ने सौंपी रिपोर्ट
Mon, 19 Dec 2022 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:08 PM IST
सार
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन की कंपनियां यूपी के साथ अपनी तकनीक भी साझा करेंगे। यहां अपने आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) सेंटर भी खोलेंगी। इडंस्ट्रियल डिफेंस कॉरीडोर में निवेश के लिए भी उनके साथ सहमति बनी है।
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक ने सीएम योगी को सौंपी रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर तीन देशों की यात्रा से वापस लौटे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। वह 7-16 दिसंबर तक मेक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना की यात्रा पर थे। अपनी रिपोर्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि मेक्सिको में कृषि, वैकल्पिक ऊर्जा, आईटी क्षेत्र के उद्यमियों से मुलाकात की। अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र का दौरा कर वैज्ञानिकों से यूपी में सेंटर खोलने पर चर्चा की।
विज्ञापन
ब्राजील में ब्राजील इंडिया चैंबर और कॉमर्स, एथेनॉल व चीनी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर में निवेश के लिए उद्यमियों से बातचीत की। वहीं, अर्जेंटीना की चॉकलेट, कैंडी और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की सबसे बड़े उत्पादक कंपनी आरकोर, आईटी कंपनी ग्लोबैंट, कृषि से जुड़े क्रेसुड, अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो व ऐतिहासिक फुटबाल बोका क्लब का दौरा कर अध्यक्ष जॉर्ज अमोर अमील से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस सभी से यूपी में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में निवेश को लेकर द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं। 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सभी सेक्टरों में निवेश के दरवाजे खुले हुए हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से व्यापारियों और उद्यमियों के साथ है।
विज्ञापन
यूपी के साथ तकनीक भी साझा करेंगी पश्चिमी देशों की कंपनियां : जितिन प्रसाद
जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन की कंपनियां यूपी के साथ अपनी तकनीक भी साझा करेंगे। यहां अपने आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) सेंटर भी खोलेंगी। इडंस्ट्रियल डिफेंस कॉरीडोर में निवेश के लिए भी उनके साथ सहमति बनी है। यह कहना है पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का। वह 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन की यात्रा पर रहे थे। जितिन बताते हैं कि वहां रोड शो (समूह में निवेशकों से मुलाकात) के अलावा बीटूबी (निवेशकों से अलग-अलग मुलाकात) और जीटूजी (सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात) बैठकें की गईं। इन्वेस्टर्स बैंकों के साथ मुलाकात काफी सफल रही। उनके शीर्ष प्रबंधन ने यूपी की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई। साथ ही यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी भी ली।
तीनों देशों में कंपनियों व सरकारों के चोटी के नुमाइंदों ने यूपी के श्रम कानूनों के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं को रखा, जिनका समाधान किया गया। बताया गया कि यहां का औद्योगिक वातारण शांति से भरा हुआ है। सरकार के साथ-साथ आम जनता का व्यवहार भी निवेश फ्रेंडली है। सरकार विदेशी निवेशकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देगी। उनका निवेश यहां पूरी तरह से सुरक्षित है।
बेल्जियम और स्वीडन में विदेश व्यापार मामलों के मंत्रियों से भी मुलाकात हुई। यहां के निवेशकों ने वाराणसी जैसे स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए इच्छा जताई। पश्चिमांचल, रूहेलखंड, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में उपलब्ध लैंड बैंक के बारे में भी निवेशकों को जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि भारत के दक्षिण और पश्चिमी राज्यों के मुकाबले यूपी में कहीं ज्यादा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बन चुका है। अभी तक पश्चिमी देशों की कंपनियां तीसरी दुनिया देशों को तकनीक हस्तांतरण के लिए सहमत नहीं होती थीं लेकिन जितिन प्रसाद का कहना है कि यात्रा के दौरान यूपी में रक्षा क्षेत्र में रिसर्च सेंटर खोलने और तकनीक हस्तांतरण पर भी सहमति बनी। इसे योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।