फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls Youth Club Promotion Program becomes a platform for inspiration and support

Lucknow News: प्रेरणा और संबल का मंच बना गर्ल्स यूथ क्लब प्रोत्साहन कार्यक्रम

Fri, 06 Feb 2026 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Girls Youth Club Promotion Program becomes a platform for inspiration and support
संवाद कार्यक्रम में मौजूद विधायक डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ। सरोजनीनगर में बुधवार को आयोजित गर्ल्स यूथ क्लब प्रोत्साहन कार्यक्रम बेटियों के लिए प्रेरणा और संबल का मंच बना। बेहटा में एक मैरिज लॉन में हुए कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 25 गर्ल्स यूथ क्लब से जुड़ी 500 से अधिक बेटियों से सीधा संवाद किया और खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व कॅरिअर से जुड़े कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि बेटी का सशक्तिकरण ही समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन का आधार है। उन्होंने खेल मैदान निर्माण, स्पोर्ट्स किट, लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान बेटियों ने अपने सपनों और चुनौतियों को खुलकर रखा, जिस पर विधायक ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि खेल से आत्मविश्वास, शिक्षा से सशक्तीकरण और कौशल से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed