फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls Olympic Championship 2023 : Joint event of Amar Ujala and UP Olympic Association

बालिका ओलंपिक आज से : अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन, स्मृति ईरानी करेंगी शुभारंभ

Wed, 26 Jul 2023 10:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Jul 2023 10:29 AM IST
सार

UP Girls Olympic Championship: यूपी में अपनी तरह का पहला व अनूठा आयोजन उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक खेल खिलाड़ी का भव्य शुभारंभ बुधवार को होगा। केडी सिंह बाबू सटेडियम में 26 से 28 जुलाई 2023 तक चलने वाला तीन दिवसीय ओलंपिक अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन है।

विज्ञापन
Girls Olympic Championship 2023 : Joint event of Amar Ujala and UP Olympic Association
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Olympic Association Championship :  यूपी में अपनी तरह का पहला व अनूठा आयोजन उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक खेल खिलाड़ी का भव्य शुभारंभ बुधवार को होगा। केडी सिंह बाबू सटेडियम में 26 से 28 जुलाई 2023 तक चलने वाला तीन दिवसीय ओलंपिक अमर उजाला व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन है। समारोह का शुभारंभ दोपहर 2 बजे केन्द्रीय मंत्री महिला व बाल विकास स्मृति ईरानी वर्चुअली करेंगी। 

विज्ञापन


समारोह में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी मंगलवार शाम से ही राजधानी पहुंचने लगीं और उन्होंने शाम को स्टेडियम में पूर्वाभ्यास भी किया। इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य सहित अन्य मंत्री व शहर के गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद। इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी हैं खेल विभाग, जिला प्रशासन, गोल्डी मसाले, आईओसी व संस्कृति विश्वविद्यालय।
विज्ञापन


18 मंडल, 6 खेल और 1000 से अधिक खिलाड़ी
तीन दिवसीय ओलंपिक में प्रदेश के 18 मंडलों की खिलाड़ी लगभग 1000 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। जिन खेलों में उनका प्रदर्शन देखने को मिलेगा, उसमें हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग और हैंडबॉल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन के मैच उद्घाटन समारोह के बाद होंगे शुरूपहले दिन दोपहर दो बजे उद्घाटन होने के बाद खेल शुरू हो जाएंगे। इसमें प्रवेश निशुल्क है, जो भी खेल प्रेमी खेल देखना चाहें वो सादर आमंत्रित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed