फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls dominate the Maha Kumbh of Medha, be it UP Board or Sanskrit Board, girls are ahead of boys in getting respect

Lucknow News: मेधा के महाकुंभ में बेटियों का वर्चस्व, यूपी बोर्ड हो या संस्कृत बोर्ड, सम्मान पाने में लड़कों से आगे रहीं बेटियां

Fri, 13 Jun 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate the Maha Kumbh of Medha, be it UP Board or Sanskrit Board, girls are ahead of boys in getting respect
सम्मान।
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार को हुए अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हो या फिर माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड, दोनों के मेधावियों में बेटियां आगे रही हैं। इस बार 10वीं और 12वीं के 12 मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूटी वितरित की।
विज्ञापन

स्कूटी पाने वाले मेधावियों में बेटियों की संख्या नौ है, जबकि बेटों की संख्या चार है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिन बेटियों को स्कूटी मिली है, उनमें 97.20 प्रतिशत अंकों साथ प्रथम आने वालीं प्रयागराज की महक जायसवाल, 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी और प्रयागराज की शिवानी सिंह, 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ अनुष्का सिंह और 96.40 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं इटावा की मोहिनी चौधरी हैं। लड़कों में इंटर में 96.80 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे सुल्तानपुर के आदर्श यादव को स्कूटी मिली है।
विज्ञापन

वहीं, यूपी बोर्ड 10वीं में बेटियों में 97.67 प्रतिशत अंक पाने वाली इटावा की आंशी, 97.50 प्रतिशत अंक पाने वाली मुरादाबाद की ऋतु गर्ग और 97.50 प्रतिशत अंक पाने वाली सिमरन गुप्ता को स्कूटी मिली है। लड़कों में 97.83 प्रतिशत अंक पाने वाले बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव और जालौन के यश प्रताप सिंह, 97.50 प्रतिशत अंक पाने वाले सीतापुर के अर्पित वर्मा को स्कूटी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक संस्कृत बोर्ड में बेटियों ने सबसे अधिक हासिल किए स्मार्टफोन
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड में पांच बेटियों और दो छात्रों को स्मार्टफोन मिला है। पहले स्थान पर 10वीं में 93.42 प्रतिशत अंक पाने वाले मऊ के विद्यांशु शर्मा और दूसरे स्थान पर 93.14 प्रतिशत अंक पाने वाले समर्थ को स्मार्टफोन मिला है। बेटियों में 92.79 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं सुल्तानपुर की पूजा देवी को स्मार्टफोन मिला है। वहीं, 12वीं में बेटियों में 85.21 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं जौनपुर की भूमिका, 84 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं अमरोहा की जिज्ञासा खंडेलवाल, प्रतापगढ़ की पलक श्रीवास्तव और 83.78 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं सुल्तानपुर की क्षमा को स्मार्टफोन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed