फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girlfriend who consumed poison along with her lover also dies in Dostpur Sultanpur.

Sultanpur: प्रेमी के साथ जहर खाने वाली प्रेमिका की भी मौत, युवक की पहले ही हो गई थी मौत

Thu, 05 Dec 2024 06:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Dec 2024 06:23 PM IST
सार

सुल्तानपुर के दोस्तपुर में प्रेमी के साथ जहर खाने वाली प्रेमिका की भी मौत हो गई। बुधवार को युवक की मौत हो चुकी है। मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Girlfriend who consumed poison along with her lover also dies in Dostpur Sultanpur.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के भीलमपुर स्थित मदहाताल के पास बुधवार भोर प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया था। प्रेमी की दिन में ही मौत हो गई थी जबकि प्रेमिका ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल मंगलवार रात से घर से गायब हुए थे। भीलमपुर गांव स्थित मदहाताल के पास बुधवार सुबह दोनों दर्द से तड़पते पाए गए। युवक और युवती की पहचान होने पर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। वहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवती को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया पर घरवालों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी थी। देर रात उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। गांव स्थित एक बाग में रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed