प्रेमिका को धोखा देना पीसीएस अफसर को पड़ा महंगा, शादी के दूसरे ही दिन हवालात पहुंचा, कोचिंग में हुआ था प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रुचिखंड-2 निवासी अनुराग रंजन का चयन 2018 बैच में पीसीएस अधिकारी के रूप में हुआ। उनको जिला सूचना अधिकारी का पद मिला था। हालांकि अभी वह किसी भी जनपद में कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके हैं। उनकी शादी 12 दिसंबर को थी। शादी के बाद 13 दिसंबर को नवविवाहिता पत्नी को लेकर घर पहुंचे। घर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच रविवार शाम बलिया की रहने वाली एक युवती उनके घर पहुंच गई।
उसने वहां खुद को अनुराग रंजन की प्रेमिका बताया। उसने कहा कि शादी का वादा कर अनुराग ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब इसका विरोध अनुराग व उनके परिवारीजनों ने किया तो वह हंगामा करने लगी। इसी बीच युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पीआरवी के अलावा आशियाना थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नजदीकियां धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं
पुलिस के मुताबिक, बलिया की रहने वाली युवती आशियाना के औरंगाबाद में किराए पर रहती है। वह एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। अनुराग और युवती की तीन साल पहले एक कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी जहां दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। युवती का आरोप है कि अनुराग ने युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि अनुराग, उससे शादी के लिए नियुक्ति होने का इंतजार करने को कहता रहा।
इसी बीच उसने चुपचाप चोरी से दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर वह अनुराग के घर पहुंची। उसे देखकर अनुराग के परिवारीजनों ने भगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुराग के पिता भी वित्त विभाग में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।