फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl was driving scooty with others scooty number, arrested

दूसरे की स्कूटी के नंबर से स्कूटी चला रही युवती गिरफ्तार, तोड़ रही थी ट्रैफिक रूल्स, असली मालिक के पास पहुंच गया एक लाख का चालान

Wed, 19 Jan 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
girl was driving scooty with others scooty number, arrested
लखनऊ। ठाकुरगंज की रहने वाली एक युवती दो साल से अपनी स्कूटी पर किसी और के वाहन का नंबर इस्तेमाल कर रही थी। असली मालिक के पास यातायात उल्लंघन के कई चालान पहुंचे तो शिकायत की। चालान की राशि एक लाख तक पहुंच गई। तफ्तीश करने पर हकीकत उजागर हुई तो ठाकुरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, खेत वाली मस्जिद केपास हुसैनाबाद में रहने मो. अब्दुला की बेटी साफिया उर्फ अलीशा को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी स्कूटी पर काशी विहार बालागंज निवासी रविंद्र की बेटी की स्कूटी का नंबर डाल रखा था। वह लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इस वजह से बार-बार चालान कटता था और उसका मेसेज रविंद्र की बेटी के मोबाइल पर पहुंच जाता था। कई बार चालान पहुंचने से रविंद्र व उसकी बेटी परेशान हो गए। दोनों ने यातायात पुलिस से संपर्क किया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद पला चला कि स्कूटी पर नंबर तो रविंद्र की बेटी का पड़ा है, लेकिन वह अब्दुल्ला की बेटी साफिया चला रही है।
विज्ञापन

चालान से बचने के लिए कर रही थी दूसरे की स्कूटी के नंबर का प्रयोग
पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शिकायत रविंद्र ने 2020 जून में यातायात पुलिस से की थी। जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया लेकिन शातिर युवती नहीं मिली। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उनकी बेटी की स्कूटी का चालान इतनी बार कटा कि रकम करीब एक लाख रुपये पार हो गई। पुलिस के मुताबिक, साफिया फरवरी 2020 से फर्जी नंबर पर स्कूटी चला रही थी। रविंद्र ने ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद से संपर्क किया। रविंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी युवती साफिया उर्फ अलीशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई साफिया ने बताया कि वह अपनी स्कूटी पर दूसरे का नंबर सिर्फ चालान से बचने के लिए प्रयोग कर रही थी ताकि नियम तोड़ने पर चालान की रकम उसे न भरनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed