फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl tries to commit suicide in kanpur

लड़कों ने की छेड़छाड़ तो नहर में जा कूदी कक्षा सात की छात्रा

Thu, 03 Dec 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
girl tries to commit suicide in kanpur

कानपुर के पनकी में शोहदों से परेशान कक्षा सात की छात्रा जान देने के लिए नहर में कूद गई लेकिन उसे बचा लिया गया। वहां से गुजर रहे राहगीर रिंकू पाल ने अपनी जान पर खेल कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ नहीं बल्कि छात्रा ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर नहर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


रतनपुर कालोनी निवासी प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन की 13 वर्षीय बेटी पास के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि घर के पास रहने वाले हिमांशु और अभिषेक उसे छेड़ते हैं और स्कूल आते-जाते समय रास्ते में तंग करते हैं। एक बार हाथ भी पकड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी हरकतों से तंग आकर वह पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रही है। परिवारीजनों ने भी नहीं पूछा कि आखिर वह स्कूल क्यों नहीं जा रही है। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत अपनी बुआ से भी की लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर दिया।

घरवालों के सोने के बाद निकली घर से

girl tries to commit suicide in kanpur

इसी कारण उसने जान देने की सोची और मंगलवार रात परिजनों के सो जाने के बाद चुपचाप घर से निकल आई। वह नहर की ओर जा रही थी कि पास में बन रहे आपर्टमेंट के गार्ड ने उसे अकेला देख कर शक होने पर रोक लिया और मजूदरी करने वाली महिलाओं के साथ कर दिया।

बुधवार सुबह होते ही मजदूरी करने वाली महिलाएं काम पर गईं तो वह वहां से भाग निकली और मिर्जापुर गांव के पास नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राजमिस्त्री ठेकेदार रिंकू पाल ने उसे छलांग लगाते देख लिया।

रिंकू ने आननफानन नहर में छलांग लगा दी। तैर कर छात्रा के पास पहुंचा और बाल पकड़कर उसे किनारे ले आया। बाद में सूचना पर पनकी पुलिस पहुंची।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्रा के परिजनों से पूछताछ में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। परिजनों ने छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed