फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl told police, please save my wife

लखनऊ में थाने पहुंची युवती ने कहा, मेरी पत्नी को छुड़वा दें...

Wed, 10 Feb 2021 06:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
girl told police, please save  my wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com
लखनऊ में ठाकुरगंज थाने में मंगलवार शाम को पुलिसकर्मियों के सामने एक अजीब मामला आया। एक युवती शाम को पहुंची और कहा कि उसकी पत्नी को परिजनों ने बंधक बना लिया है, उसे मुक्त कराएं। यह बात सुनकर पुलिस को एक बार भरोसा नहीं हुआ। फिर युवती चीखने लगी। उसे किसी तरह शांत कराया गया। पुलिस ने उसकी पूरी बात सुनी और युवती के बताए पते पर गई। वहां से दूसरी युवती को मुक्त कराया। फिर थाने में काफी देर तक युवती के परिवारीजनों को समझाया और समझौता कराकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे के मुताबिक, इलाके में रहने वाली दो युवतियों ने 17 नवंबर 2020 को बुद्धेश्वर मंदिर में शादी की थी। दोनों के ही परिवारीजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी बीच एक युवती के घरवालों ने दोनों को घर में बंद कर दिया। एक युवती वहां से भाग निकली। दूसरी युवती घर में ही कैद रह गई। थाने पहुंची युवती ने बताया कि हमें कैद करके पीटा गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक, दोनों बालिग हैं। दोनों शादी कर चुकी हैं, साथ रहना चाहती हैं। लेकिन परिवारीजन इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार शाम एक युवती थाने आई थी। शिकायती पत्र दिया। उसी के आधार पर दूसरी युवती को भी घर से छुड़वाया गया है। परिवारों ने इसका विरोध किया पर युवतियां अलग रहने को तैयार नहीं थीं। आखिर में पुलिस ने दोनों युवतियों के परिवारीजनों के बीच समझौता करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed