{"_id":"6533b9701a65a063f10615b1","slug":"girl-students-offer-namaz-in-primary-school-in-lucknow-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: विद्यालय में छात्रों का नमाज पढ़ते वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, दो शिक्षिकाएं निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: विद्यालय में छात्रों का नमाज पढ़ते वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, दो शिक्षिकाएं निलंबित
Sat, 21 Oct 2023 10:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:21 PM IST
सार
ठाकुरगंज के नेपियर रोड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रों का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक है। बेसिक शिक्षा परिषद नगर क्षेत्र के नैपियर रोड प्राथमिक विद्यालय में नमाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र-शिक्षक व अन्य लोग नमाज अदा करते दिख रहे है। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं है। जांच के बाद दो शिक्षिकाओं और एक शिक्षामित्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए यह वीडियो सामने आया है, जोकि नैपियर रोड प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। मामले की जांच के लिए स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट में विद्यालय के दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र दोषी पाए गए हैं। इनमें प्रधान अध्यापिका मीरा यादव, शिक्षिका तहजीब फातिमा एवं शिक्षामित्र ममता मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन