फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl students became BSA and AD for day In Lucknow investigated by calling for files

मिशन शक्ति: राजधानी में छात्राओं को मिली एक दिन की बीएसए और एडी की कमान, पत्रावली तलब कर की पड़ताल

Thu, 25 Sep 2025 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 08:20 PM IST
सार

मिशन शक्ति के तहत लखनऊ में छात्राओं को एक दिन की बीएसए और एडी की कमान मिली। इस दौरान उन्होंने पत्रावली तलब कर पड़ताल की। सहायक अधिकारियों का परिचय भी लिया। 

विज्ञापन
girl students became BSA and AD for day In Lucknow investigated by calling for files
मुस्कान बनी एडी बेसिक। बीएसए का चार्ज लेती अंशिका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को दो छात्राओं को एक दिन के लिए शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारियों की कमान सौंपी गई। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की अंशिका गौतम बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और कक्षा सात की छात्रा मुस्कान राठौर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) बनीं। दोनों छात्राओं ने संबंधित अधिकारियों से पत्रावली तलब कर पड़ताल की।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने छात्रा अंशिका को कार्य समझाए। छात्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और पटल के बाबुओं के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उधर एडी बेसिक के रूप में छात्रा मुस्कान ने सहायक अधिकारियों का परिचय लिया। 

विज्ञापन

जलभराव की समस्या सही कराने के दिए निर्देश

इस दौरान जिला समन्वयक बालिका ने जब एडी को परिचय दिया तो छात्रा ने कहा कि वह कभी उन्हें कस्तूरबा विद्यालय में दिखी नहीं। इस पर जिला समन्वयक ने स्थिति स्पष्ट की। एडी ने जिला समन्वयक बालिका को कस्तूरबा विद्यालय में जलभराव की समस्या को सही कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed