{"_id":"5e3a4f88cfb003502c1804b3","slug":"girl-student-died-due-to-ear-phones-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः ईयर फोन लगाने से न सुन सकी ट्रेन की आवाज, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः ईयर फोन लगाने से न सुन सकी ट्रेन की आवाज, मौके पर ही मौत
Wed, 05 Feb 2020 10:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान में ईयर फोन लगाकर रेलवे क्रॉसिंग पार करना 25 साल की छात्रा प्रगति श्रीवास्तव के लिए जानलेवा साबित हो गया। ईयरफोन के कारण उसे ट्रेन की भी आवाज नहीं सुनाई दी और उसकी चपेट में आ गई। हादसा अलीगंज की पुरनिया क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह हुआ।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फरीद अहमद के मुताबिक श्रीपुरम कॉलोनी त्रिवेणीनगर में गौरव श्रीवास्तव पत्नी व बेटी प्रगति के साथ रहते हैं। वह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। गौरव के मुताबिक सुबह 8.30 बजे प्रगति सीए की कोचिंग को अलीगंज जा रही थी।
विज्ञापन
पुरनिया क्रॉसिंग पार करते समय वह ट्रेन नंबर 15009 की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मोहिबुल्लापुर स्टेशन मास्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शव के पास से कोचिंग बैग व छात्रा की आईडी मिली। इसके आधार पर मृतका की पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक छात्रा ने ईयर फोन लगा रखा था। इस कारण उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी।
मड़ियांव में एक युवक ईयर फोन लगाकर क्रॉसिंग पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसकी मौत हो गई थी। कैंट में भी ऐसा हादसा सामने आया था। ईयर फोन लगाकर बाइक चलाने वाले कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं।
मड़ियांव में एक युवक ईयर फोन लगाकर क्रॉसिंग पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसकी मौत हो गई थी। कैंट में भी ऐसा हादसा सामने आया था। ईयर फोन लगाकर बाइक चलाने वाले कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं।