फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl student died after falling from the eighth floor of the apartment

अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Wed, 13 Feb 2019 11:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Feb 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
girl student died after falling from the eighth floor of the apartment
अश्मी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लेनेट अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा अश्मी यादव की  मौत हो गई। वह सीएमएस की विशालखंड शाखा में कक्षा नौ में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटकर वह बालकनी में कपड़े लेने गई, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि छात्रा के पिता अमित यादव ने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमित यादव वाहनों के लिए लुब्रिकेंट बनाने वाली कंपनी में अधिकारी हैं और पार्श्वनाथ प्लेनेट अपार्टमेंट के आठवें तल पर रहते हैं।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी के अलावा बड़ी बेटी अश्मी और छोटा बेटा है। पत्नी भी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अश्मी स्कूल से लौटकर आई तो अमित और उनकी पत्नी घर पर ही थे। अश्मी ने बैग रखा और कपड़े लेने बालकनी की तरफ चली गई। पुलिस का कहना है कि कपड़े समेटते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग की ऊंचाई कम होने पर उठे सवाल

girl student died after falling from the eighth floor of the apartment
अश्मी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
माता-पिता को खबर नहीं लगी, गार्ड ने दी सूचना 
पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त अश्मी के माता-पिता घर पर ही थे, लेकिन उन्हें बेटी के बालकनी से नीचे गिरने की खबर नहीं लगी। इंटरकॉम से गार्ड ने बच्ची के गिरने की सूचना दी। इस पर दंपती रोते-पीटते नीचे पहुंचा और अश्मी को लोहिया अस्पताल लेकर भागे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक हादसे से अपार्टमेंट के लोगों में शोक की लहर है। सूचना पर अमित के परिवारीजन भी पहुंचे। 

पुलिस का कहना है कि अपार्टमेंट की बालकनी में रेलिंग की ऊंचाई कम है। संभवत: हादसा इसके कारण हुआ है। रेलिंग की ऊंचाई कुछ इंच और होती तो शायद अश्मी न गिरती। रेलिंग को लेकर अपार्टमेंट के लोगों में भी चर्चा होती रही।

होटल की रेलिंग टूटने से हो चुकी है बच्चे की मौत
विभूतिखंड में कुछ महीने पहले ही होटल की फैंसी रेलिंग टूटने से नीचे गिरकर मासूम बच्चे की मौत हो चुकी है। बाद में एलडीए ने होटल सील कर दिया था। वह बच्चा भी सीएमएस की विशालखंड शाखा में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार को अश्मी की मौत से स्कूल के लोग स्तब्ध रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed