युवती ने कस्टमर केयर के मुस्लिम प्रतिनिधि से सेवा लेने से किया इंकार, सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार लखनऊ की पूजा सिंह के घर एयरटेल डिजिटल टीवी का कनेक्शन है। कनेक्शन में कुछ दिक्कत होने पर उसने कंपनी के कस्टमर केयर सर्विस में शिकायत की। इस पर पूजा के घर जाने के लिए कंपनी ने शोएब नामक सर्विस इंजीनियर का चयन किया। इसकी जानकारी होते ही पूजा ने विवादित ट्वीट कर दिया। उसने कहा कि चूंकि शोएब मुस्लिम हैं और मुझे मुस्लिमों के कामकाज की नैतिकता पर भरोसा नहीं हैं क्योंकि कुरान में कस्टमर सर्विस के अलग मायने हो सकते हैं। इसलिए मेरे घर हिंदू प्रतिनिधि ही भेजें।
Dear Abusers,
— Pooja Singh 🇮🇳 (@pooja303singh) June 18, 2018
I simply made a request to change representative from Muslim to Hindu as my experience in past was not good and that’s my right as well. After that, the kind of abuse I’m facing are beyond imagination and that in itself PROVES that I was right at very first place🙏 pic.twitter.com/lcCH2QpKo1
हालांकि, एयरटेल ने इसके जवाब में लिखा कि हम अपने कस्टमर्स और कर्मचारियों के साथ जाति-धर्म के नाम पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते। कॉल के समय जो भी प्रतिनिधि उपलब्ध होता है, उसे ही तत्काल मौके पर भेजा जाता है।
सोशल साइट पर विवाद बढ़ता देख पूजा ने फिर ट्वीट किया कि मेरा पिछला अनुभव बहुत बुरा था इसीलिए मैंने मुस्लिम प्रतिनिधि न भेजने की बात कही थी। लेकिन, इसके बाद जिस तरह से लोग मुझे अपशब्द कह रहे हैं, इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। इससे ये जरूर साबित हो गया कि मैं पहले सही थी।