फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl playing outside the house raped

Lucknow News: घर के बाहर खेल रही बालिका से दुष्कर्म

Wed, 01 Mar 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl playing outside the house raped
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी होने पर एसपी-एएसपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मां की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मिल एरिया के एक गांंव की रहने वाली छह वर्षीय बालिका दोपहर करीब 12 बजे घर के पास खेल रही थी। उसका पिता एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। वह ड्यूटी पर गया था। मां घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर बालिका को घर के बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मां घर से बाहर आई तो बेटी के रोने की आवाज सुनी। मां ने पूछताछ किया तो बेटी ने पूरे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, सीओ सदर वंदना सिंह, थानेदार संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़िता की मां से घटना की जानकारी ली। थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed