फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl murdered for dowry in kanpur

कानपुर में हुई एक और ज्योति की हत्या, शादी के हुए थे तीन महीने

Fri, 08 Jul 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
girl murdered for dowry in kanpur
डेमो फोटो

चकेरी में शादी के मात्र तीन महीने बाद बुधवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले जब घर पहुंचे तो महिला की लाश फर्श पर पड़ी थी। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी पुलिस ने पति, ससुर को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


श्याम नगर पीएसी 37वीं वाहिनी बटालियन निवासी महेश कुमार पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। महेश ने मार्च 2016 को बड़े बेटे मनीष की शादी कानपुर देहात रसूलाबाद के रतनपुर गांव में रहने वाले ओमप्रकाश की बेटी ज्योति (19) से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद मनीष और परिजन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।  बुधवार शाम को एक पड़ोसी ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ज्योति को ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला है। 

यह सुनते ही पिता ओमप्रकाश सहित अन्य लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि हार्ट अटैक से ज्योति की मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान दिखाई देने पर मामला संदिग्ध लगा तो मायके वालों ने चकेरी पुलिस को मामले की जानकारी दी।

फोन में लगा रखा था रिकॉर्डर

girl murdered for dowry in kanpur

पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद पति मनीष और ससुर महेश को हिरासत में लिया। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई, सिर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पिता ने दामाद मनीष, ससुर महेश, सास जयश्री, और तीन देवरों सहित ननद के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। 

एसओ आलोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

ज्योति के पिता ने बताया कि बेटी की मौत से एक घंटे पहले फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान वह रो तो रही थी लेकिन बताया नहीं था। इसके कुछ देर बाद ही पड़ोसी ने हत्या की जानकारी दी तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

पिता ओमप्रकाश ने बताया कि ससुराल वाले बेटी ज्योति को इतना प्रताड़ित कर रहे थे कि फोन पर मायके वालों से बात तक नहीं करने देते थे। इसके साथ ही फोन में कॉल रिकॉर्डर भी लगा रखा था। 

अगर ज्योति मायके बात करती थी तो कॉल खत्म होने के बाद पति उसकी पूरी रिकॉर्डिंग सुनता था। जिससे वह ससुराल वालों के अत्याचारों को परिजनों से नहीं बात पाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed