फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl fell in hawan kund for the sake of exorcism in ambedkar nagar

अंबेडकरनगर में झाड़फूंक के नाम पर युवती हवनकुंड में गिरी, चार गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 12:09 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 10 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
girl fell in hawan kund for the sake of exorcism in ambedkar nagar
सांकेतिक तस्वीर
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के डल्ला निजामपुर गांव में झाड़फूंक के दौरान एक युवती को हवनकुंड की आग में गिरने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पुजारी दंपती जयप्रकाश वर्मा व जानकी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य फरार हैं।
विज्ञापन


डल्ला निजामपुर ग्राम पंचायत के पलिया फरीदपुर निवासी जयप्रकाश वर्मा के घर माता वैष्णो के दर्शन देने की अफवाह बीते कुछ दिनों से तेजी से फैल रही थी। इसी बीच बीते मंगलवार को सुल्तानपुर के दोस्तपुर के गांगपुर निवासी एक अधेड़ की पुत्री वहां दर्शन के  लिए गई थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि झाड़फूंक के नाम पर पूजा हवन कुंड में गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुजारी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूजा के पिता ने डीएम को दोबारा पत्र सौंपकर पुजारी को निर्दोष बताया है। जबकि एक वायरल विडियो में युवती सात लोगों द्वारा पीटाई करने व उत्पीड़ित करने की बात स्वीकार की है। वहीं पुजारी जयप्रकाश का कहना है कि युवती स्वयं असावधानीवश हवन कुंड में गिर गई थी, जिसे हम सबने मिलकर बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed