{"_id":"6318ff55b6798633495d4c20","slug":"girl-escaped-from-house-through-window-gw-reporters-news-lko6472771200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण, बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का अपहरण, बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
छात्रा ने लगाया गैंगरेप का आरोप। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर रोड से बीते आठ अगस्त को अगवा की गई नौवीं की छात्रा बुधवार को आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। सैरपुर थाने पहुंचकर छात्रा ने पांच लोगों पर कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही। बाद में मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। घटना के दिन छात्रा के पिता ने सैरपुर के नीरज व उसके साथी नितिन पर अपहरण का केस दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक सैरपुर ने बताया कि अब छात्रा के न्यायिक बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा के मुताबिक, आठ अगस्त को स्कूल के पास से कार सवार नितिन, नीरज समेत पांच लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। बुधवार को खिड़की खुली मिली तो वह भाग निकली।
पहले मड़ियांव थाने पहुंची, जहां से उसे घटनास्थल सैरपुर का बताया गया। सैरपुर पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।
दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
इंदिरानगर पुलिस ने बुधवार को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी गोरखपुर निवासी संदीप कुमार विश्वकर्मा को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती से रुपये भी ऐंठे थे। वहीं, विभूतिखंड पुलिस ने बुधवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी लखीमपुर निवासी अंशुल मिश्रा व ठाकुरगंज निवासी पुनीत को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे।