फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl drowned in well who come to her maternal uncle house in Shravasti one died, one injured in road accident

Shravasti News: कुंए में डूबकर मौसा के घर आई बालिका की मौत, सड़क हादसे में एक की मौत... साथी घायल

Fri, 17 Oct 2025 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 04:38 PM IST
सार

श्रावस्ती में कुंए में डूबकर मौसा के घर आई बालिका की मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
girl drowned in well who come to her maternal uncle house in Shravasti one died, one injured in road accident
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घटनाओं के बाद घरों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर एकत्र ग्रामीणों ने परेशान परिजनों को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन


पहली घटना सोनवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है। गांव मोतीलाल की साली की बेटी महक (8) निवासी बहराइच उनके घर आई थी। बृहस्पतिवार की शाम महक गांव के एक किराने की दुकान कुछ सामान लेने गई थी। सामान लेकर घर लौटते समय एक कुंए में गिर गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते बहराइच से पहुंचे परिजन बालिका का शव लेकर लौट गए। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत... एक घायल

दूसरी घटना भिनगा थाना क्षेत्र के बनकटवा मोड़ की है। यहां बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार श्यामलाल (45) और चंदा (25) निवासी तेल्हार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें  संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां जाच के बाद डॉक्टर ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चंदा का इलाज चल रहा है।



बताया गया कि दोनों लोग गिलौला क्षेत्र के ग्राम गोड़ारी किसी काम से गए थे। वहां से वापस लौटते समय बनकटवा मोड़ के पास हादसा हो गया। श्यामलाल के भतीजे पहलवान ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है या फिर वो स्वयं अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed