फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl dies of fever, two dengue patients admitted

Lucknow News: बुखार से बालिका की मौत, डेंगू के दो मरीज भर्ती

Sat, 09 Nov 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever, two dengue patients admitted
रायबरेली जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने व रिर्पोट लेने के लिए काउंटर पर लगी मरीज व तीमारदारों
रायबरेली। बुखार के चपेट में आई 12 साल की बालिका की शुक्रवार को मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे बाइक से अस्पताल लाया जा रहा था, रास्ते में बच्ची बाइक से गिर गई। उसे मृत हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इसके अलावा बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में आए 34 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भी बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नसीराबाद क्षेत्र के रमजान का पुरवा निवासी मानसी (12) पुत्री उमेश की हालत बिगड़ गई। मानसी को कई दिनों से तेज बुखार था। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में बालिका बाइक से गिर गई, उसे कई चोटें भी आईं। इमरजेंसी में पहुंचने पर बालिका को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घर में ही बच्ची की हालत काफी खराब थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डेंगू से संक्रमित होने के बाद पहुंचे शहर के मनिका सिनेमा रोड निवासी अतुल मिश्रा (40) और किलाबाजार निवासी अनीता (34) को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इसके अलावा बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में आने के बाद इकबाल (65), आयशा (63), नंदिनी (12), शिवपती (35), श्याम लाल (65), सौरभ (29), रेनू (41), राम मिलन (62), कृष्णावती (40), इलमा (17), तारादेवी (85), सीमा (37) समेत 34 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। दवा लेने और जांच करवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ा। मेडिसिन विभाग के कक्ष में सबसे ज्यादा मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। इसमें कई मरीजों को भर्ती होने के लिए इमरजेंसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को 40 साल के व्यक्ति को गंभीर हालत में पहुंचाया गया। नीरज श्रीवास्तव सहारनपुर जिले के नांगला के रहने वाले थे। गंभीर हालत में कुछ लोग उन्हें लेकर अस्पताल आए और इमरजेंसी में छोड़कर चले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

दवा और जांच की पर्याप्त व्यवस्था
डेंगू के दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। बुखार और डायरिया के भी काफी मरीज भर्ती हुए हैं। अस्पताल में दवा और जांच के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। चिकित्सकों व स्टाफ को मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed