फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl died after burning and fall dawn at third floor

लखनऊ : आग का गोला बनकर चीखते हुए दौड़ी किशोरी तीसरी मंजिल से गिरी

Tue, 16 Mar 2021 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 16 Mar 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
girl died after burning and fall dawn at third floor
लखनऊ - फोटो : amar ujala
माल थाना क्षेत्र के गांव उमरावल में सोमवार रात संदिग्ध हालात में एक किशोरी आग में जलते हुए घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस घर में यह वारदात हुई है, उसी घर में किशोरी नौकरानी के रूप में काम करती थी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद घर के मालिक समेत सभी सदस्य फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उमरावल गांव के निवासी राम साहू की 16 वर्षीय पुत्री शिखा, गांव के ही रामगोपाल मौर्या के घर में नौकरानी का काम करती थी। रामगोपाल मौर्या की गहदो में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे रामगोपाल के घर की तीसरी मंजिल पर आग की लपटों से बुरी तरह घिरी शिखा चिल्लाते हुए पहुंची और चीखते-चिल्लाते हुए वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। उपनिरीक्षक नीरज कुमार के अनुसार, किशोरी अस्सी फीसदी तक जल चुकी थी। नीचे गिरते ही वह शांत हो गई जिसे ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी को आग लगाकर गिराने की चर्चा
वहीं ग्रामीणों में इस वारदात के बार चर्चा है कि किशोरी को आग लगाने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे गिराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक परिवारीजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उस दिशा में जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं घटना के बाद से घर का मालिक और पूरा परिवार फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और थानाध्यक्ष बोले, किशोरी जली ही नहीं
एक ओर इस मामले में जहां उप निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि किशोरी लगभग अस्सी फीसदी तक जल चुकी थी जिसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। तो वहीं दूसरी ओर माल थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि किशोरी तीसरी मंजिल से कूद गई थी जिसे सीएचसी लाया गया और वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed