फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl denied getting with the boy chewing pan masala

गुटखा खाकर मंडप पर बैठा दूल्हा, लड़की ने किया शादी से इंकार

Mon, 11 Jul 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव (पुरवा)
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव (पुरवा) Updated Mon, 11 Jul 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
girl denied getting with the boy chewing pan masala
डेमो प‌िक

मंडप में गुटखा खाकर बैठे दूल्हे को दुल्हन के पिता ने टोक दिया तो वह गरम हो गया और अभद्रता कर दी। पिता का अपमान होता देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद लेनदेन का मामला निबटा और बिना दुल्हन के बारात लौट गई। 

विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र एक गांव में शनिवार शाम बारात आई। धूमधाम से द्वारचार और चढ़ाव की रस्म हुई। बारातियों और घरातियों ने भोजन किया। देर रात भांवरों के लिए लड़का और लड़की को मंडप में बैठाया गया। 
विज्ञापन


दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। आचार्य के मंत्र पढ़ने के दौरान वह बार-बार मंडप से उठकर थूकने जाता। कुछ देर बाद उसने दोबारा खाने के लिए गुटखे का पाउच फाड़ा तो दुल्हन के पिता ने टोक दिया। उसने कहा कि पहले विवाद हो जाए फिर गुटखा खाना। यह बात दूल्हे को नागवार लगी और उसने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेकड़ी दिखाते हुए वह मंडप से उठकर चला गया। यह देख मंडप में बैठी दुल्हन ने साहस दिखाया। उसने कहा कि जो व्यक्ति उसके माता-पिता को अपमानित करे, उससे शादी नहीं कर सकती है। दुल्हन के इस फैसले से सभी लोग अवाक रह गए। 


लड़की को मंडप से उठकर जाता देख लड़के पक्ष के हाथ-पांव फूल गए। उसे मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने गुटखा खाने वाले दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया। इस पर सुबह तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। बात में लेनलेन का मामला निबटा और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed