फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl deadbody found in haidar canal

घर से भागी लड़की की नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका

Fri, 29 Apr 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Apr 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
girl deadbody found in haidar canal
- फोटो : डेमो फोटो

लखनऊ के बाजारखाला के गुलजारनगर स्थित हैदर कैनाल नाले में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर पर खरोंच-चोट के निशान थे। आशंका है कि हत्या कर उसकी लाश नाले में फेंकी गई है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, युवती की पहचान गीता (23) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास नटों की बस्ती की रहने वाली बताई जा रही है। लगभग महीनेभर पहले घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर से भागकर अकेले ही राजधानी आ गई थी। 
विज्ञापन


यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर अकेले भटक रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रेवड़ी विक्रेता गुड्डू से हो गई। गुड्डू उसे अपने साथ पहले हरदोई के अतरौली में गांव महीठा ले गया और पांच दिन तक गीता वहीं रही। बाद में परिवारीजनों के विरोध के चलते गुड्डू उसे उसके साथ गुलजारनगर की झोपड़पट्टी में रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू ने पुलिस को बताया कि वह सुबह आठ बजे घर से काम पर निकला था। दोपहर करीब 11 बजे मोहल्ले वालों ने बताया कि गीता का शव नाले में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। उसके घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

घर में गैर मर्दों के आने पर होती थी लड़ाई

girl deadbody found in haidar canal
डेमो प‌िक

गुड्डू ने बताया कि गीता को अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे। वह अपनी बीमारी को लेकर परेशान रहती थी। गुड्डू का कहना है कि मिर्गी के दौरे की वजह से ही वह नाले में गिर गई होगी और उसकी मौत हो गई। 

वहीं, कॉलोनी के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। गीता के शरीर में कई जगह खरोंच और चोट के निशान मिले हैं। आरोप है कि गीता की हत्या कर रात में ही हैदर कैनाल नाले में शव फेंका गया, यहां से गुड्डू के घर की दूरी महज 100 मीटर है। उस तरफ किसी ने भी गीता को जाते नहीं देखा, जबकि वहां काफी चहल पहल रहती है।

गीता अपने घर से भाग कर आई थी लेकिन, वह गुड्डू के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी। आसपास के लोगों को भी गुड्डू ने यही बता रखा था। इसलिए किसी को उस पर शक नहीं होता था। स्वभाव से मिलनसार और खुशमिजाज होने के चलते लोग उसे पसंद करते थे। हालांकि पूछने पर भी गीता उनसे अपने बारे में कुछ नहीं बताती थी।

गुड्डू और गीता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दरअसल गुड्डू के संग अक्सर अजनबी युवक घर आते थे। इससे गीता चिढ़ती थी। आसपास के लोगों ने कई बार दोनों के बीच झगड़े का बीच-बचाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed