{"_id":"afaad7ccc4882d1f9b06477b02cef33a","slug":"girl-complains-against-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने ब्वॉयफ्रेंड से नहीं मिलने दिया,पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने ब्वॉयफ्रेंड से नहीं मिलने दिया,पहुंची थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे पर घर से निकलने पर पाबंदी लगाए जाने से नाराज छात्रा ने शनिवार को जमकर बवाल किया, थाने पहुंच माता-पिता के खिलाफ ही शिकायत कर दी।
विज्ञापन
हैरत में पड़े दरोगा ने अभिभावकों को बुलाया और समझाने के साथ छात्रा को घर भेज दिया। पता चला कि दो दिन पहले भी छात्रा ने घर से निकलने से रोके जाने पर हाथ की नस काट ली थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, निगोहां में किसान की पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। बेटी की हरकतों से शंकित मां ने वैलेंटाइन डे के दिन स्कूल जाने से रोकने के साथ ही घर से निकलने पर भी पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
इससे नाराज किशोरी ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई मां के पीटने पर रोते हुए थाने जा पहुंची। पुलिसकर्मियों के पूछने पर वैलेंटाइन-डे होने के बावजूद ब्वॉयफ्रैंड से मिलने न जाने देने की शिकायत करने लगी। माजरा समझने के बाद दरोगा ने माता-पिता को बुलाया था।