पड़ोसी की छत पर जाकर लड़की ने लगाई,मिला अधजला सुसाइडनोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंदनगर कैनाल कालोनी में मोना (20) ने देर शाम पड़ोसी की छत पर जाकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। मोना की चीख पुकार सुनकर घर के नीचे स्थित अपनी किराने की दुकान पर बैठे पिता हरीश छत की ओर भागे तो सीढि़यों का दरवाजा बंद देखकर वे चीख पड़े।
मोना ने अपनी छत से सटी हुई पड़ोसी राकेश शंकर की छत पर जाकर खुद को आग के हवाले किया था। उनकी छत का दरवाजा भी उसने बंद कर रखा था। ऐसे में आस पड़ोस के लोगों ने छत से ही मोना पर पानी और रजाई फेंकना शुरू किया।
इस बीच मोहल्ले के ही कुछ युवक तीन चार छतें फांदकर किसी तरह रामशंकर की छत तक पहुंचे और मोना को आग से बचाने की कोशिश की। हालांकि तब तक मोना बुरी तरह से झुलस चुकी थी।
प्रेम-प्रसंग पर भी रही चर्चा
आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे घर पर ताला लगा मिला। पड़ोसी रामशंकर की छत पर पहुंची पुलिस को मौके से मोना के हाथ का लिखा जला हुआ सुसाइड नोट भी मिला।
इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव ने बताया कि युवती करीब 90 फीसदी जली है, और वेंटीलेटर पर है। सुसाइड नोट में उसने अपनी इच्छा से जान देने की बात लिखी है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
घर में मोना की मां और बड़ी बहन भी उसके साथ रहती थी। उधर, मोहल्ले में घटना के संबंध में प्रेम प्रसंग की चर्चा भी रही।