फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl committed suicide for lover in uttar pradesh

पैसे कमाने दूसरे शहर गया प्रेमी, प्रेमिका ने रूठकर दी जान

Thu, 31 Mar 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide for lover in uttar pradesh
ज‌िद में दे दी जान - फोटो : Demo
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार शाम प्रेमी को मजदूरी करने चंडीगढ़ जाते देख साथ चलने की जिद की। प्रेमी जल्द लौटने की बात कहकर चला गया। आहत युवती ने जहर खाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


पिता ने प्रेमी पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की मौत का पता चलते ही प्रेमी रास्ते से लौटा और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


एसओ चिनहट सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गांव खाले दवरिया निवासी नौमीलाल निषाद की बेटी प्रियंका उर्फ पिंकी (18) ने मंगलवार रात 8:30 बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौमीलाल ने गांव के ही वीरेंद्र निषाद पर अपनी बेटी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कहा कि वीरेंद्र और प्रियंका में दोस्ती थी। वीरेंद्र उस पर घर छोड़कर भाग चलने का दबाव बना रहा था। 

इससे आहत होकर प्रियंका ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात की। पता चला कि प्रियंका और वीरेंद्र के बीच प्रेमप्रसंग था। दोनों के घरवालों और आसपास के लोगों को जानकारी थी।

मौत की खबर सुनकर आधे रास्ते से लौटा प्रेमी

girl committed suicide for lover in uttar pradesh
पुल‌िस ने प्रेमी को ल‌िया ह‌िरासत में - फोटो : demo pic
सजातीय और समान हैसियत के होने के नाते दोनों के रिश्ते पर सहमति बनी थी और शादी का ख्वाब देख रहे थे। नौमीलाल मछली पकड़ने का काम करता है और वीरेंद्र एक कैटर्स के यहां मजदूरी करता था। 

काम के सिलसिले में कैटर्स ने वेटर व खाना पकाने वालों को मंगलवार शाम चंडीगढ़ चलने को कहा। वीरेंद्र ने प्रियंका को जानकारी दी और अपना सामान बांधने लगा। 

प्रियंका ने उसे कई दिन के लिए बाहर जाने से मना किया। न मानते देख साथ चलने की जिद करने लगी। वीरेंद्र ने जल्द लौटने के वादे के साथ अपनी मजबूरी बताई। रूठी प्रियंका अपने घर लौट गई और वीरेंद्र स्टेशन चला गया।  

एसओ सुरेश कुमार यादव ने बताया कि नौमीलाल के आरोप की सच्चाई जानने के लिए वीरेंद्र को कॉल की गई। पता चला कि वह सद्भावना एक्सप्रेस से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुका है। 

इस पर उसे प्रियंका की मौत की जानकारी दी। वह मुरादाबाद में ट्रेन से उतरा और दूसरी ट्रेन से लखनऊ लौट आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed