कूलर के सामने लेटने के लिए भाई से झगड़कर बहन ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बीएससी की छात्रा ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसके भाई ने उसे कूलर के सामने नहीं लेटने दिया।
जानकारी के मुताबिक कुलदीप गुप्ता की बर्रा में मिठाई की दुकान है। परिवार में पत्नी तपेश्वरी, बेटा अमन और तीन बेटियां आरती, पूजा और सोनम थीं। सोनम पनकी के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी।
पिता ने बताया कि सोमवार की रात कूलर के सामने लेटने को लेकर बेटे अमन और बेटी सोनम के बीच झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज सोनम तीसरी मंजिल पर गई और दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
भीषण गर्मी से थी परेशान
जब सोनम काफी देर तक नही दिखी तो पिता कुलदीप ने तीसरी मंजिल पर पहुंचे जहां सोनम का शव पंखे से लटका था।
पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी इस घटना की पुष्टि की और बताया कि सोनम घर का काम करके आई थी और उसे बहुत गर्मी लग रही थी।
वह कूलर के आगे लेट गई जिस पर भाई अमन ने उसे हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सोनम ने फांसी लगाकर जान दे दी।