फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl beaten by her friend shows symptoms of rabbies

सहेली ने सहेली को काटा और नोंचा तो हो गया रैबीज

Sun, 27 Mar 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 04:37 PM IST
सार

  • 19 फरवरी को कई जगह काट लिया था लड़की को
  • पानी से डरने लगी तो परिजन लेकर पहुंचे आईडीएच
  • अब संक्रामक रोग अस्पताल में चल रहा इलाज
  • डॉक्टरों ने इसे अनोखा केस बताया
  • काटने के एक महीने बाद दिखने लगे रैबीज के लक्षण

girl beaten by her friend shows symptoms of rabbies
सहेली ने सहेली को काटा - फोटो : demo pic

विस्तार

यूपी के कानपुर शहर में डॉक्टरों के सामने एक अनोखा मामला आया है।19 फरवरी को खेलने के दौरान दो सहेलियों में झगड़ा हो गया था। एक ने दूसरी के शरीर पर कई जगह काटा और नाखून भी मारे।



इसके करीब एक महीने बाद घायल लड़की पानी देखकर डरने लगी तो परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे। रैबीज की आशंका में डॉक्टरों ने उसे संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने इसे रेयर (दुर्लभ) मामला कहा है।


कन्नौज के थतिया थानांतर्गत मलगौन निवासी विश्राम की बेटी आरती (17) 19 फरवरी को गांव में पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ खेल रही थी।

खेल-खेल में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज सहेली ने आरती पर हमला कर दिया। उसके शरीर में कई जगह काट लिया और नाखून से नोचा। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने टिटनेस का इंजेक्शन लगवा दिया।

विज्ञापन

अचानक पानी से डरने लगी तो डॉक्टरों पहुंचे अस्पताल

girl beaten by her friend shows symptoms of rabbies
डॉक्टरों ने इसे अनोखा केस बताया - फोटो : demo pic

20 मार्च को आरती खाना बनाने जा रही थी। अचानक उसने पानी में कीड़े होने की बात कहते हुए चीखना शुरू कर दिया। परिजनों ने देखा तो पानी में कोई कीड़ा नहीं था। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो वहां भी आरती पानी से डरती रही।

इस पर कन्नौज जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आरती को हैलट इमरजेंसी रेफर किया। हैलट से डॉक्टरों ने उसे आईडीएच रेफर कर दिया।

आईडीएच के सीएमएस डॉ. एके शुक्ला ने कहा कि किशोरी पानी से डर रही है लेकिन अभी रैबीज की पुष्टि नहीं हुई है। इलाज चल रहा है। ऐसे मामले बहुत रेयर होते हैं। हो सकता है कि दूसरी किशोरी को कभी कुत्ते ने काटा हो। परिजन दूसरी किशोरी की हिस्ट्री नहीं बता पा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed