फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl and teenager ate poison

Lucknow News: युवती व किशोरी ने खाया विषाक्त

Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl and teenager ate poison
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती व एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाए। जहां से दोनों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गेहूंआ भारी निवासी रामकुमार पांडेय की पुत्री निशा पांडेय (18) व थाना क्षेत्र के ही ग्राम संभारपुरवा निवासी जिब्रील की पुत्री अमरून निंशा (17) ने शनिवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


हार्ट अटैक से वकील की मौत
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर जमुनी निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा (55) मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्य व अधिवक्ता थे। रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें परिवार के लोग निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार अधिवक्ता को हार्ट अटैक आया था। उनकी मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed