फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gift: Bus service started from UP to Bihar

तोहफा : यूपी से बिहार के लिए शुरू हुई बस सेवा 

Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gift: Bus service started from UP to Bihar
up bus - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने दीपावली से पहले यूपी से बिहार के बीच बस सेवा शुरू कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। निगम ने बृहस्पतिवार को राजधानी के आलमबाग बस अड्डे से गया के लिए बस सेवा का शुभारंभ कर दिया। इसके साथ ही जल्द ही गोरखपुर समेत पांच जिलों से बिहार के लिए 85 बसें चलायी जाएंगी। इसके लिए रूट, समय सारणी और किराए को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि अभी इसमें कुछ संशोधन की संभावना है।
विज्ञापन

 
मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार के अनुसार, दोनों राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बस संचालन का खाका तैयार कर लिया गया है। किराए और परमिट पर समझौता होने के बाद संचालन पर सहमति बन गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र से छपरा, सिवान, मोतिहारी, रक्सौल, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व गोपालगंज, वाराणसी से डेहरी, भभुआ, बक्सर, गया, पटना, औरगांबाद, आजमगढ़ से बक्सर वाया फेफना, बयानी, बलिया से छपरा और गाजियाबाद से पटना, किशनगंज, नालंदा व बक्सर के लिए बसें चलायी जाएंगी।
विज्ञापन


लखनऊ से गया तक किराया 685 रुपये 
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिहार के गया वाया औरंगाबाद के लिए साधारण सेवा की बस का शुभारंभ किया गया है। आलमबाग से एक यात्री का किराया 685 रुपये तय किया गया है। कुछ दिन बाद इसमें मामूली संशोधन भी हो सकता। बस रोज सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी और 606 किलोमीटर की दूरी तय कर रात नौ बजे गया पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed