फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghulam nabi met congress leaders at lucknow

बोले गुलाम नबी, उफ्फ 550 पदाधिकारी, मिलने में ही दो साल लग जाएंगे

Sat, 18 Jun 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jun 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
ghulam nabi met congress leaders at lucknow
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

उफ! 550 पदाधिकारी, इनसे तो मिलने में ही दो साल लग जाएंगे जबकि यूपी में चुनाव होने में सिर्फ पांच महीने बचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे तो उनका ‘रिएक्शन’ कुछ ऐसा ही रहा।

विज्ञापन


बोले जंबोजेट कार्यकारिणी के बाद भी सूबे में कांग्रेस का बुरा हाल है। इसका जिम्मेदार कौन है? अब भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। जो काम करेगा उसी को तरजीह मिलेगी।
विज्ञापन


 टिकट वितरण में भी जोड़तोड़ के बजाय जमीनी पकड़ आधार होगा। अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन भी गुलाम नबी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर सियासी नब्ज टटोलने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वाह्न वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्हें पदाधिकारियों से मिलना था। खचाखच भरे हाल में पहुंचते ही उनके मुंह से अनायास ही निकल पड़ा कि अरे, इतने पदाधिकारी की कांग्रेसियों से मुलाकात

‌फिर खुद ही बोले, मुझे बताया गया कि साढ़े पांच सौ से ज्यादा पदाधिकारी हैं। इन सभी से मिलने में ही दो वर्ष लग जाएंगे फिर भी सबको पहचान नहीं पाऊंगा जबकि चुनाव में सिर्फ पांच महीने का वक्त ही बचा है। 

सरकार बनाना ही होगा लक्ष्य

ghulam nabi met congress leaders at lucknow
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

आजाद का तेवर देखकर हाल में सन्नाटा छा गया। इसके बाद आजाद ने कांग्रेसियों को आइना दिखाना शुरू किया और कुछ सख्त लहजे में सभी को पूरी ईमानदारी से चुनाव में जुटने की नसीहत दी। 

आजाद ने साफ कहा कि जिन्हें चुनाव लड़ना है वे टिकट के लिए लॉबिंग, जोड़-तोड़ या लखनऊ दिल्ली की परिक्रमा करने के बजाय क्षेत्र में समय दें और लोगों से संपर्क में जुट जाएं। आजाद ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं खासकर क्षेत्र में जिनकी स्वीकार्यता हैं उन्हें टिकट दिलाना है। 

टिकट वितरण में जातीय आंकड़ों का संतुलन बनाते हुए सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व चुनाव में दिया जाएगा। इशारे-इशारे में उन्होंने पिछले चुनाव में टिकट बंटवारे पर भी सवाल उठाया।

बोले इस बार का उत्तर प्रदेश का चुनाव कांग्रेस के लिए जीवन मरण का सवाल है। हमें प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरना होगा।

आजाद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में वेस्ट यूपी के कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के वरिष्ठ कंाग्रेसियों के साथ ही जिला व शहर अध्यक्षों को बातचीत के लिए बुलाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed