फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghosi clears his statement about yakub's wife.

घोसी बोले' मैं डरा सहमा हूं तो मुस्लिम समाज का क्या हाल होगा'

Sun, 02 Aug 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Aug 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ghosi clears his statement about yakub's wife.

फांसी पर लटकाए गए मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेनन की पत्नी राहीन को राज्यसभा में भेजने की सिफारिश करने वाले मुंबई सपा के उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूख घोसी का कहना है कि उन्होंने एक असहाय महिला की बात उठाई थी। यदि किसी को यह गलत लगता है तो वह माफी चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सपा मुखिया को पत्र लिखने के बाद से उन्हें धमकी भरे फोन मिल रहे हैं। उनकी जान को खतरा है। वह खुद को असहाय और डरा, सहमा महसूस कर रहे हैं तो मुस्लिम समाज का क्या हाल होगा?
विज्ञापन


मूलत: दोस्तपुर (सुल्तानपुर) के निवासी फारूख घोसी मुंबई में रहते हैं। वह करीब 20 साल से सपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राहीन को सपा से सांसद बनाने की गुजारिश करते हुए 31 जुलाई को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने उन्हें पद से हटा दिया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। फारूख ने टेलीफोन पर ‘अमर उजाला’ से कहा कि समाजवादी हमेशा सही बात कहते हैं, कोई बात छिपाकर नहीं रखते। अपने नेता (मुलायम) से उन्होंने अपनी राय जाहिर की थी।

यदि यह गलत थी, नामंजूर कर दी जाती। उन्हें बता दिया जाता वह अपनी बात से पीछे हट जाते। मीडिया के जरिये पता लगा है कि उन्हें पद से हटाकर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वह इसका जवाब देने को तैयार हैं।

नेताजी ने वक्त दिया तो रखूंगा अपनी बात

Ghosi clears his statement about yakub's wife.

फारूख ने कहा, दो दिन से इंटरनेशनल कॉल पर उन्हें धमकियां आ रही हैं। ऐसा प्रचारित किया जा रहा है कि वह आतंकवादियों के साथ हैं। उन्होंने कहा, मेरी पृष्ठभूमि की जांच करा ली जाए। मैंने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। ड्रग, रेपिस्ट, क्रिमनल्स का कभी साथ नहीं दिया।

यदि ऐसा कोई आरोप है तो मुझे टाडा में बंद कर दिया जाए लेकिन गलत न समझा जाए। मुझे जो लगा, मैंने कहा। यदि गलत बोला हूं तो माफी चाहता हूं।

नेताजी ने वक्त दिया तो रखूंगा अपनी बात
42 वर्षीय फारूख ने कहा, नेताजी ने जब अबू आजमी को महाराष्ट्र सपा का अध्यक्ष बनाया तो उन्हें अच्छा लगा था। वह नेताजी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में आए। मुंबई में पार्टी का बहुत काम किया है।

यूपी में वह इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को नेताजी से बात करने की कोशिश की थी लेकिन वह किसी कार्यक्रम में थे। उनसे मिलने का वक्त मांगूगा। समय मिला तो मिलकर अपना पक्ष रखूंगा।

मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा
फारूख ने बताया कि लगातार धमकी भरे फोन मिल रहे हैं। उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने मुंबई पुलिस के कमिश्नर को दे दी है। उनसे सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed