फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghosi bypoll: A prestige question for the SP and India alliance

घोसी में उपचुनाव: सपा और 'इंडिया' के लिए प्रतिष्ठा का सवाल, दिग्गजों से डाला डेरा, जाएंगे अखिलेश यादव

Mon, 28 Aug 2023 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Aug 2023 06:11 AM IST
सार

सपा विधायक दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई घोसी सीट समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का मसला बन गया है। गठबंधन के बनने के बाद यह पहली चुनावी जोर आजमाइश है। 

विज्ञापन
Ghosi bypoll: A prestige question for the SP and India alliance
कभी अखिलेश के करीबी होते थे दारा सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा और विपक्षी समावेशी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए घोसी की सीट अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। उसके नेता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि यह चुनाव उनके पक्ष में रहे, ताकि इसके जरिये पूरे देश में गठबंधन की सफलता का संदेश दिया जा सके। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अगस्त को चुनाव प्रचार के लिए घोसी जाएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी प्रमुख दिग्गज नेता वहां पहले से ही डेरा जमाए हैं।

विज्ञापन


सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस, रालोद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है। ये सभी ‘इंडिया’ के घटक दल हैं। सभी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया है। अगर चुनाव में जनता का फैसला सपा के पक्ष में रहा तो ‘इंडिया’ ने इसे बड़े पैमाने पर प्रचारित करने का फैसला भी किया है। जिससे कि पूरे देश को यह संदेश दिया जा सके कि यूपी में इस प्रयोग को जनता ने पसंद किया है। क्षेत्र में शिवपाल यादव कई दिनों से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। छोटी-छोटी सभाएं कर मतदाताओं से कह रहे हैं कि यह सीट उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से भी जुड़ गई है, इसलिए पार्टी प्रत्याशी को सफलता दिलाने में कोई कसर न छोड़ें। प्रो. रामगोपाल यादव भी स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें बूथ स्तर पर वोटों के मैनेजमेंट के गुर बता रहे हैं
विज्ञापन


अखिलेश करेंगे सभा, कहेंगे कि बिना डरे करें मतदान

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव मंगलवार को घोसी पहुंचकर सभा करेंगे। सपा लगातार कह रही है कि उनके समर्थक मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन की मदद से बूथ तक आने से रोका जाता है। इसलिए अखिलेश घोसी की धरती से आह्वान करेंगे कि बिना डरे मतदान करें। अगर कहीं कोई रोके तो तत्काल सूचना दें, ताकि ‘इंडिया’ के नेता हर फोरम पर इस मुद्दे को तत्काल उठा सकें। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेंगे कि यह सिर्फ एक सीट का उपचुनाव नहीं है, बल्कि इसका संदेश लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी दूर तक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed