फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghazals got a melodious voice

Lucknow News: गजलों को मिली सुरीली आवाज

Sat, 14 Dec 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ghazals got a melodious voice
अमरोहा। जिले में राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने विचार विमर्श किया। चैंपियनशिप होने से जिले के युवाओं को फुटबॉल के मैदान में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सहायक सचिव रिजवान पाशा के कल्याणपुरा रोड स्थित आवास पर मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी परवेज अली ने की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। क्रिकेट समेत अधिकांश सभी खेलों में युवा आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, उभरते खिलाड़ियों को लंबे समय से प्लेटफार्म की दरकार है। उन्होंने एसोसिएशन के इस कदम की सराहना करते हुए चैंपियनशिप कराने में सहयोग का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

रिजवान पाशा ने सभी खिलाडियों को एआईएफएफ में रजिस्ट्रेशन कराने का सुझाव दिया। सर्वसम्मति से खेल प्रेमी महताब आलम को जिला फुटबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंडल स्तरीय बैठक में फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल, महिला विंग की सचिव माधुरी देवी, सहायक सचिव आमिर मिर्जा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन रामपुर के सचिव अनीस अहमद, जिला फुटबॉल एसोसिएशन अमरोहा के सहायक सचिव ऑन अब्बास आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन एसोसिएशन के सहायक सचिव रिजवान पाशा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article