फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghajiyabad Nagar Nigam issued first green municipal bond.

गाजियाबाद नगर निगम ने जारी किया देश का पहला ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड

Wed, 31 Mar 2021 07:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Mar 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Ghajiyabad Nagar Nigam issued first green municipal bond.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद नगर निगम ने देश का पहला ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड बुधवार को जारी कर दिया है। नगर निगम ने बॉन्ड्स के जरिए 150 करोड़ (बेस इशू 100 करोड़ रुपये व ग्रीन इशू ऑप्शन 50 करोड़ रुपये) रुपये का फंड जुटाया है। 150 करोड़ के म्युनिसिपल बाण्ड के सापेक्ष कुल 401 करोड़ की 40 आनलाइन बिड्स बाम्बें स्टॉक एक्सचेंज के आनलाइन बिडिंग प्लेटफार्म पर प्राप्त हुई। इस प्रकार गाजियाबाद म्युनिसिपल बाण्ड चार गुना सब्सक्राइब हुआ।

विज्ञापन


बाण्ड्स का सब्सक्रिप्सन 8.10 के कूपन रेट पर हुआ, जो म्युनिसिपल बाण्ड के समकालीन इतिहास में सबसे कम दरों में से एक है। पहले एक मिनट में ही पूरा इशू सब्सक्राइब हो गया जो कि गाजियाबाद म्युनिसिपल बाण्ड में निवेशकों का विश्वास तथा उत्तर प्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस  की नीति में विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन


इस बॉन्ड से टर्सियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (टीएसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। प्लांट से गंदे पानी का शोधन कर उस इंडस्ट्रियल वॉटर के लायक बनाकर उसका प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed