फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Getting an OPD slip made at Civil and Balrampur hospitals will become easier

Lucknow News: सिविल, बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में परचा बनवाना होगा आसान

Thu, 08 Oct 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Getting an OPD slip made at Civil and Balrampur hospitals will become easier
लखनऊ। सिविल और बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में परचा बनवाने की प्रक्रिया आसान होने वाली है। इसके लिए दोनों अस्पतालों में एक-एक कियोस्क मशीन लगाई गई है। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इस मशीन से मरीज ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन खुद कर सकेंगे। मौके पर मौजूद ऑपरेटर बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारियां मशीन की मदद से परचे पर दर्ज करेंगे। इससे डॉक्टर के पास पहले ही मरीज की सारी जानकारियां मिल जाएंगी जिससे काफी समय बचेगा।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब छह हजार मरीज आते हैं। डॉक्टरों को हर मरीज से उसकी बीमारी संबंधी जानकारियां लेने में काफी समय लगता है। अब मरीज की शुरुआती जानकारी कियोस्क मशीन पर ही दर्ज हो जाएगी। इससे डॉक्टर सीधे जांच व इलाज लिख सकेंगे। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अभी एक मशीन से रोजाना 250 मरीज ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रायल में देखा जा रहा है कि मरीज मशीन आसानी से चला पा रहे हैं या नहीं। यह भी देखा जा रहा है कि दर्ज जानकारियां डॉक्टर के कितने काम आ रही है। ट्रायल के बाद इसे आगे बढ़ाने पर फैसला होगा।


सर्वर बंद होने पर भी चलती रहेगी ओपीडी
सर्वर में दिक्कत आने पर ओपीडी में मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण प्रभावित होता है। फिर हाथ से परचे बनाने पड़ते हैं जिसमें ज्यादा समय लगता है। कियोस्क मशीन के इस्तेमाल में सर्वर की जरूरत नहीं होगी। इससे सर्वर में खराबी आने पर भी पंजीकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed