फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Get immediate treatment in case of vomiting and diarrhea

Lucknow News: उल्टी-दस्त होने पर फौरन कराएं इलाज

Fri, 06 Sep 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get immediate treatment in case of vomiting and diarrhea
श्रावस्ती। तराई में मौसम की मार लोगों पर पड़ रही है। इससे उल्टी-दस्त व बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में नौ नए मरीज भर्ती कराए गए। वहीं चिकित्सकों ने उल्टी-दस्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित नौ नए मरीज भर्ती हुए। डाॅ. अजय सिंह ने की ओपीडी में आए 87 मरीजों में से उल्टी-दस्त की शिकायत वाले 35 मरीजों का इलाज कर एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उल्टी-दस्त को लोग मामूली मानकर झोलाछाप से इलाज कराने लगते हैं। इससे कई बार उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ता हैं। यदि उल्टी-दस्त व बुखार सहित कोई भी बीमारी हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

भिनगा के खैरीमोड़ निवासी मंजू (28) व शिवरात्री (12), दुर्गापुर तराई की सुधा (25), जगरावल गढ़ी के रितिक (11), लालपुर अयोध्या के अमरजीत (4) व बलीराम (2) को उल्टी-दस्त से पीड़ित है। जबकि अकबरपुर खुर्द की प्रेमकुमारी (25), दुर्गापुर तराई की रामलली (70), हेमपुर तराई की आशा (65) व घोलिया की कंचन (40) वायरल फीवर से पीड़ित हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


****
स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 37 मरीज
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी की ओर से शुक्रवार को सीमा चौकी गुज्जर गौरी क्षेत्र के ग्राम भचकाही में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 37 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। उप कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) डॉ. रश्मि वाजपेयी ने गर्मी व बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए ग्रामीणों को सलाह भी दी। इस मौके पर निरीक्षक योगेश यादव, सहायक उप निरीक्षक मेडिक्स दीनबंधु सरकार, आरक्षी रवि प्रताप पांडेय सहित अन्य एसएसबी के जवान व ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed