{"_id":"66ff31fe8ca51320fd0858ca","slug":"get-house-tax-and-water-tax-corrected-today-in-samadhan-camp-lucknow-news-c-13-1-lko1029-900767-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समाधान शिविर में आज सही कराएं गृहकर व जलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समाधान शिविर में आज सही कराएं गृहकर व जलकर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृहकर व जलकल की गड़बड़ियां सही कराने के लिए नगर निगम का समाधान शिविर शुक्रवार को मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में लगेगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि यदि किसी भवनस्वामी का गृहकर जीआईएस सर्वे के बाद गलत बढ़ गया है तो वह पुराना बिल, मकान की रजिस्ट्री और बढ़े टैक्स का बिल लेकर आए। मकान की सामने से फोटो भी मोबाइल में खींचकर लाएं, ताकि पता चल सके कि मौके पर कितनी मंजिल का निर्माण है। जीआईएस सर्वे के बाद यदि किसी का टैक्स व्यावसायिक हो गया है तो वह भी मकान की रजिस्ट्री के साथ उसकी सामने से फोटो खींचकर लाए। बढ़े गृहकर को लेकर प्रार्थना पत्र भी लिखकर लाएं। उसे ही आपत्ति मानकर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन