{"_id":"5f984ea4295c76535569a540","slug":"get-buildings-constructed-keeping-future-needs-in-mind-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कराएं भवनों का निर्माण : मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कराएं भवनों का निर्माण : मुख्यमंत्री योगी
Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्रस्तावित नए सैनिक स्कूल के भवनों का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भवनों को वर्टिकल रूप से बनवाने पर विचार किया जाए जिससे खेल मैदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने ऑडिटोरियम की क्षमता में वृद्धि किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण की प्रक्रिया चरणबद्ध व समयबद्ध ढंग से तेजी के साथ पूरी की जाए।
सीएम योगी के समक्ष मंगलवार को गोरखपुर के प्रस्तावित नए सैनिक स्कूल के अनावासीय व आवासीय भवनों के निर्माण के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर योगी ने कहा कि सैनिक स्कूल के भवन का वास्तु भारतीयता और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बने। इसका स्वरूप भारतीय परंपरा और संस्कृति को दर्शाए। भवनों और स्कूल के निर्माण में भारतीय महापुरुषों, वीरांगनाओं और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के शौर्य और पराक्त्रस्म की गौरव गाथा को प्रदर्शित किया जाए। इसकी शैली उत्कृष्ट और जीवंत हो। उन्होंने निर्माण में प्राचीन भारतीय विरासत के साथ-साथ आधुनिकता का समन्वय करते हुए तकनीक, डिजाइन और सुविधाओं का समावेश किए जाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रस्तावित सैनिक स्कूल में बहुउद्देश्यीय हॉल, ऑडिटोरियम, सोलर लाइटिंग सिस्टम एवं सीसीटीवी, बागवानी व जैविक खेती, गौशाला, ध्यान केंद्र, शूटिंग रेंज, घुड़सवारी, स्विमिंग पूल आदि संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आवासीय/अनावासीय भवनों सहित इनके निर्माण की चरणबद्ध योजना बनाई गई है। बैठक में उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जनरल आर.पी. शाही, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।