{"_id":"6052f6128ebc3ecad7079af0","slug":"general-manoj-mukund-narwade-two-days-lucknow-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल सेनाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे, सीतापुर में आज कैप्टन मनोज पांडेय की स्मृति में बने मेमोरियल का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल सेनाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे, सीतापुर में आज कैप्टन मनोज पांडेय की स्मृति में बने मेमोरियल का करेंगे लोकार्पण
Fri, 19 Mar 2021 02:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। यहां सबसे पहले वह सूर्या ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए और सेना के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों से बातचीत की। सेनाध्यक्ष शुक्रवार को सीतापुर में कैप्टन मनोज पांडेय के गांव जाएंगे, जहां मेमोरियल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग से छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे। यहां मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल आइएस घुमन के साथ सूर्या ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों के समारोह में शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर उनके आने के करीब घंटे भर पहले मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल अमित तिवारी भी लखनऊ पहुंचे। सूत्रों की मानें तो थिएटर कमांड के गठन को लेकर दोनों के बीच बातचीत होनी है, इसे लेकर एक बैठक शुक्रवार को होगी। बता दें कि मध्य थिएटर कमांड की स्थापना प्रयागराज में होगी।
विज्ञापन
एयर मार्शल अमित तिवारी बीकेटी वायुसेना स्टेशन और मेमौरा वायुसेना स्टेशन में उनका निरीक्षण भी होने की बात कही जा रही है। सूर्या ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में अवकाश प्राप्त कई सैन्य अफसरों के अलावा पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई तथा जवानों की ट्रेनिंग की आधुनिकता पर भी बातचीत हुई। सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को मध्य कमान मुख्यालय में ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा उनकी मुलाकात एयर मार्शल अमित तिवारी से भी हो सकती है। इसके अलावा जनरल नरवणे हेलीकॉप्टर से शुक्रवार सुबह सीतापुर भी जाएंगे, जहां परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय की स्मृति में बने मेमोरियल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन