फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   General bogies will be installed on both sides of the trains again, passengers will get relief

Lucknow News: ट्रेनों में फिर से दोनों ओर लगेंगी जनरल बोगियां, यात्रियों को होगी राहत

Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
General bogies will be installed on both sides of the trains again, passengers will get relief
लखनऊ। ट्रेनों में जनरल बोगियां दोनों ओर लगाई जाएं। इससे यात्रियों को बोगी तलाशने में मुश्किलें नहीं होंगी। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने उत्तर व पूर्वोत्तर सहित सभी रेलवे जोनों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था पहले लागू थी, लेकिन परंपरागत बोगियों की जगह अत्याधुनिक लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जाने के बाद उनकी जगह बदल गई थी। अब एक बार फिर से जनरल बोगियों को पुरानी व्यवस्था के तहत ट्रेन के दोनों छोरों पर लगाने को कहा गया है। अभी एक ही तरफ चार कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह व्यवस्था लागू होने के बाद जनरल बोगियों के यात्री आगे या पीछे किसी भी ओर से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर सभी रेलवे जोनों से नई व्यवस्था को लागू कर 30 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सूत्र बताते हैं कि अगले एक हफ्ते के भीतर सभी एचएलबी रैक की ट्रेनों में जनरल कोच की संरचना बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed