फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gayatri Prasad Prajapati hospitalised in KGMU.

दुष्कर्म मामला: सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की हालत बिगड़ी, बीते दिन ही हुई है उम्र कैद की सजा

Sat, 13 Nov 2021 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Nov 2021 03:59 PM IST
सार

दुष्कर्म मामले में उम्र कैद की सजा पाने से लगे सदमे के बाद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की हालत बिगड़ गई है। डाक्टरों के पैनल ने जांच की है।

विज्ञापन
Gayatri Prasad Prajapati hospitalised in KGMU.
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा पाए पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई गई। कोर्ट के निर्णय से प्रजापति को सदमा लगा और रात भर वह जेल में सो नहीं सका। शनिवार सुबह डाक्टरों के पैनल ने उसकी जांच की।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने जेल में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई टेस्ट किए।

केजीएमयू के सीएमएस प्रो एस एन शंखवार ने बताया कि उनका इलाज पहले केजीएमयू से चल रहा था। यदि जेल प्रशासन की ओर से यहां भर्ती करने संबंधित पत्र आएगा तो पैनल बनाकर उनकी जांच की जाएगी। चिकित्सकों का पैनल ही उनका इलाज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed