{"_id":"58a8749a4f1c1b0d4cd83fc0","slug":"gayatri-prajapati-on-rape-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले में फंसने पर गायत्री बोले, भाजपा कर रही है मेरे खिलाफ साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप मामले में फंसने पर गायत्री बोले, भाजपा कर रही है मेरे खिलाफ साजिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए ये भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है, मैं उसे नहीं जानता।
विज्ञापन
शनिवार को गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों पर एक महिला के साथ गैंगरेप का केस गौतमपल्ली कोतवाली में दर्ज कर लिया गया। चित्रकूट की एक 35 वर्षीय महिला ने गायत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि गायत्री प्रजापति के राजधानी के गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास पर उसका आना-जाना था।
विज्ञापन
गायत्री ने अपने साथी अशोक तिवारी के जरिए उसे अपने आवास पर बुलाया और हमीरपुर में बालू के खनन का पट्टा देने की पेशकश की। इस दौरान गायत्री ने चाय मंगाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था।
विज्ञापन
चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई जिसके बाद गायत्री और उनके आवास पर मौजूद अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चंद्र पाल, रूपेश और आशीष शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान इन लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। महिला के मुताबिक पार्क रोड स्थित विधायक आवास पर उससे एक महीने तक दुष्कर्म किया जाता रहा।