फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gayatri prajapati escaped.

गैंगरेप के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार

Fri, 03 Mar 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
gayatri prajapati escaped.
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala

गैंगरेप में फंसे परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार मंत्री उन्हें चकमा देकर फरार हो गए हैं। चुनाव के बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा है। गायत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को अमेठी पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा दी और अपने असलहे जमा कर दिए हैं। एसटीएफ के आईजी रामकुमार ने बताया कि पुलिस गायत्री की तलाश कर रही है। फिलहाल वे फरार हैं।

विज्ञापन


लखनऊ एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार को अमेठी एसपी अनीस अहमद को पत्र लिखकर गायत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी मांगी थी। खबर छपने के बाद अमेठी पुलिस की ओर से सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी पुलिस लाइन पहुंच गए।
विज्ञापन


गायत्री समेत 7 आरोपियों का रद्द होगा पासपोर्ट
पुलिस ने गायत्री समेत सभी सात आरोपियों का पासपोर्ट रद्द कराने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है। पुलिस को शंका है कि गायत्री विदेश भाग सकते हैं। इसके अलावा यह भी सूचना दे दी गई है कि वह लखनऊ पुलिस के वांछित अपराधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में भर्ती पीड़िता का बयान दर्ज

gayatri prajapati escaped.

कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली चित्रकूट की पार्षद की नाबालिग बेटी के बयान आखिरकार पुलिस ने बृहस्पतिवार को दर्ज कर लिए। उसका इलाज नई दिल्ली में एम्स के मनोचिकित्सा विभाग में चल रहा है। विवेचक व आलमबाग सीओ अमिता सिंह ने दिल्ली जाकर बयान दर्ज किए। जल्द ही पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराने की तैयारी है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पीड़िता के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उसने बयान में वही बातें दोहराई हैं जो एफआईआर में लिखी हैं। विवेचक सुबह करीब 11 बजे एम्स पहुंची और डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पीड़िता से जानकारी ली।

इस दौरान विवेचक ने पीड़िता से पूछा कि गायत्री के किस आवास पर कब और कैसे पहुंची। उसके साथ कौन था। आवास पर कौन-कौन था और उसके साथ क्या-क्या हुआ?

डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराने की कार्रवाई की जाएगी। विवेचक के शुक्रवार को लखनऊ लौटने पर उनसे जानकारी ली जाएगी। विवेचक के शुक्रवार को लखनऊ लौटने पर उनसे जानकारी ली जाएगी।

कई बार रोई पीड़िता

gayatri prajapati escaped.

सूत्रों के मुताबिक बयान देते समय पीड़िता कई बार रोई। उन बातों को याद करके व सिहर उठी। उसके चेहरे पर दहशत और घबराहट साफ नजर आ रही थी। उसकी हालत देखकर चिकित्सकों ने विवेचक को टोका तो वह कुछ देर के लिए उसके सामने से हट गईं।

बाद में परिवारीजनों को समझाकर और पीड़िता को पुचकार कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उसने कई बार कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। हालांकि परिवारीजनों और सीओ ने उसे संभाला।

नाबालिग बेटी का बयान दर्ज होने के बाद तेज हुईं पुलिस की गतिविधियां

gayatri prajapati escaped.
डेमो प‌िक

पीड़िता की नाबालिग बेटी के भी बयान दर्ज होते ही लखनऊ पुलिस की गतिविधियां तेज हो गईं। गुरुवार शाम को एसएसपी मंजिल सैनी ने अपने आवास पर पुलिस अफसरों और कानून के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर इस केस से संबंधित पहलुओं पर बारीकी से चर्चा की।

इसमें मुख्य रूप से गायत्री व उनके छह साथियों की गिरफ्तारी का वारंट लेने पर चर्चा हुई। पुलिस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ही गायत्री की गिरफ्तारी की तैयारी में है। पुलिस गायत्री के यूपी व अन्य प्रदेशों में स्थित आवासीय ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ के गौतमपल्ली में सरकारी आवास, पार्क रोड के विधायक निवास के फ्लैट के अलावा लखनऊ में ही उनके कई आवास हैं। इसके अलावा गायत्री के गृह जिले अमेठी, गाजियाबाद, दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव में भी मकान, फ्लैट और फार्म हाउस होने का पता चला है। पुलिस ने गायत्री के छिपने के सभी संभावित ठिकानों का ब्यौरा जुटा लिया है।

नाबालिग के मजिस्ट्रेटी बयान और वारंट हासिल होते ही गायत्री के ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि गायत्री की गिरफ्तारी का खाका तैयार हो गया है।

कभी भी हो सकती है गायत्री की गिरफ्तारी : एडीजी

gayatri prajapati escaped.

एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। उनके खिलाफ कागजी कार्रवाई मजबूत की जा रही है, ताकि केस कमजोर न होने पाए।

पीड़िता का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया था और 164 का बयान भी अदालत में हो चुका है।

उसकी बेटी का बयान भी पुलिस ने गुरुवार को दर्ज किया है, जल्द ही उसका अदालत के सामने 164 का बयान कराया जाएगा। केस में कोई पहलू ना छूट जाए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed