फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gayatri Prajapati case: Lucknow crime branch arrested second accused of rape

गायत्री प्रजापति प्रकरण : दुष्कर्म और जालसाली के आरोपी को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Sun, 06 Sep 2020 02:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Sep 2020 02:31 PM IST
सार

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने दर्ज कराया था गौतमपल्ली में मुकदमा, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

विज्ञापन
Gayatri Prajapati case: Lucknow crime branch arrested second accused of rape
आरोपी राम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता गायत्री प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला के दूसरे मुकदमें में क्राइम ब्रांच ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने 27 दिसंबर 2019 को गौतमपल्ली थाने में गिरफ्तार आरोपी राम सिंह व उसकेदो अन्य साथियों अंशू गौड़ उर्फ आंशू व दिनेश चंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बंधक बनाकर दुष्कर्म और जालसाजी का आरोप था। वहीं पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को शनिवार को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक चित्रकूट निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दुष्कर्म, छेड़छाड़, बंधक बनाने, जालसाजी व जान से मारने की धमकी का आरोप लगा था। इन्हीं धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। पुलिस केमुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया  था कि राम सिंह ने 2016 में पार्क रोड स्थित एच-3 ब्लॉक मकान में उसकेसाथ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। उसकेसाथ अंशू और दिनेश तिवारी भी थे। महिला ने तीनों पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया था। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजीत कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने रविवार को गौतमपल्ली थानाक्षेत्र केबंदरियाबाग इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राम सिंह हमीरपुर के राठ स्थित मियांपुरा का रहने वाला है। हालांकि शुरूआती दौर में पुलिस ने इस मुकदमे को संदिग्ध बताया था।
विज्ञापन



इसी महिला ने दर्ज कराया था पूर्व मंत्री पर मुकदमा
करीब 9 महीने पहले दिसंबर 2019 में जब महिला ने गौतमपल्ली थाने में राम सिंह, अंशू गौड़ उर्फ आंशू और दिनेश तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी, छेड़छाड़ सहित कई आरोप लगाये थे। इस मुकदमें के दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति केमामले में एक बार फिर हलचल मच गई। इसी महिला के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति सहित सात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें विकास शर्मा, रूपेश, आशीष, पिंटू सिंह व दो अन्य गिरफ्तार हुए थे। पूर्व मंत्री गायत्री की गिरफ्तारी न होने से राजनीतिक रंग दिया जाने लगा था। जब मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने 18 फरवरी 2017 को पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शनिवार को पूर्व मंत्री को जमानत मिली है। ठीक उसके दूसरे दिन ही महिला द्वारा दर्ज कराये गये दूसरे मुकदमें में राम सिंह की गिरफ्तारी हो गई। सूत्रों के मुताबिक कभी राम सिंह पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का काफी करीबी हुआ करता था। वहां किसी मुद्दे पर दोनों के बीच रिश्तों में खटास आई। जिसके बाद गायत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने दर्ज कराया था गौतमपल्ली में मुकदमा, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed