फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gayatri prajapati arrested in lucknow.

गैंगरेप का आरोपी गायत्री गिरफ्तार, नार्को टेस्ट कराने की मांग की

Thu, 16 Mar 2017 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Mar 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
gayatri prajapati arrested in lucknow.
गायत्री प्रजापत‌ि

गैंगरेप का आरोपी व यूपी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को आखिरकार बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गायत्री ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उसने कहा, मैं निर्दोष हूं। नार्को टेस्ट होगा तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को प़ुलिस ने उसके तीन अन्य आरोपी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए उसके बेटे व भतीजे को भी हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गायत्री 27 फरवरी को अमेठी में मतदान के बाद से ही फरार था। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि वह कोलकाता में अपने परिचित के यहां छिपकर रह रहा था।

चुनाव में गायत्री को लेकर निशाने पर रही थी अखिलेश सरकार

gayatri prajapati arrested in lucknow.

गौरतलब है कि इस मामले पर यूपी चुनाव के दौरान तत्कालीन अखिलेश सरकार पर वि‌रोधियों ने जमकर वार किए थे और गायत्री को बचाने का आरोप लगाया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने तो सीधे तौर पर गायत्री को सरकार द्वारा शरण दिये जाने की बात कही थी। वह सपा के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा।

गायत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। यूपी सरकार में उसके पास कई बड़े मंत्रालय रह च़ुके हैं। उसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed